Bihar

‘मुख्यमंत्री नीतीश गिड़गिड़ाते रहे और आप…’, लालू ने पीएम मोदी को याद दिलाई पुरानी बात, दागे तीखे सवाल

लोकसभा चुनाव के बीच रविवार की शाम पटना में प्रस्तावित पीएम मोदी के रोड शो के पहले लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री के वादों पर जोरदार हमला बोला है। लालू ने अपने एक्स पर एक पोस्ट डाल कर लिखा कि बोला था ना 2014 में चीनी मिल खुलवा इसी मिल की बनी चीनी की चाय पियूंगा। दस बरस हो गए? क्या हुआ तेरा वादा?

लालू यादव (Lalu Yadav) पोस्ट में लिखते हैं कि जो प्रधानमंत्री अपने वादे के अनुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो? जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 𝟏𝟎 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा ना कर सका हो?

मुख्यमंत्री के गिड़गिड़ाने के बाद भी आप उनकी बात नहीं माने: लालू यादव

जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने पर भी सौ बरस पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक ना दे सके? ऐसे प्रधानमंत्री रोड क्या चाहे गली-गली घूम नुक्कड़ नाटक करे, इससे बिहार को क्या फायदा होगा?

बिहारी बुड़बक नहीं है: लालू यादव

लालू ने तेवर दिखाते हुए कहा कि बिहारी बुड़बक नहीं है। बिहार के लोग अच्छे से जानते है कि बिहार से 40 में से 39 एमपी लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया। सब निवेश गुजरात ही ले गए जबकि लंबे समय से बिहार में एनडीए सरकार है। फिर पांच साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते है। तीन चरण में बिहार ने सड़क पर ला ही दिया। बाक़ी बचे चार चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार!

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

9 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

10 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

18 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

18 घंटे ago