Samastipur

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए नाबाद 332 रन, समस्तीपुर ने जीता सेंट्रल जोन का दूसरा मैच

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार क्रिकेट संघ के बैनर तथा बेगूसराय क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी की मेजबानी में आयोजित सेंट्रल जोन रणधीर वर्मा अंडर 19 के दूसरे लीग मुकाबले में समस्तीपुर ने सहरसा को 281 रनों से पराजित किया। बरौनी हर्ल फर्टिलाइजर टाउनशिप के मैदान में खेले गए दूसरे लीग मुकाबले में समस्तीपुर ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर के मैच में एक विकेट के नुकसान पर 500 रन बनाया। समस्तीपुर की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 178 गेंदों में 332 रन की धमाकेदार पारी खेली और रणधीर वर्मा अंडर 19 टूर्नामेंट के इतिहास में पहला तेहरा शतकीय पारी खेली और मो. आलम ने 102 रन की शतकीय पारी खेली।

सहरसा की ओर से आयुष ने एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सहरसा की टीम निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन ही बना पायी। सहरसा की ओर से प्रणव ने 59 रन और रौशन ने 39 रन बनाए। समस्तीपुर की ओर से हामिद जावेद ने 3 विकेट और सुमन ने 2 विकेट प्राप्त किये।मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी को बेगुसराय जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने प्रदान किया। मैच में अंपायर वेद प्रकाश और अमित कुमार, स्कोरर विश्वजीत और राम थे।

बेगुसराय के पूर्व मेयर संजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए कहा कि बेगूसराय के क्रिकेटरों में काफी प्रतिभा है और यहां के खिलाड़ी बहुत जल्द आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आएंगे। मौके पर जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह, निराला कुमार, दानिश आलम,टूर्नामेंट के संयोजक प्रतीक भानु समेत अन्य मौजूद थे।

संयोजक प्रतीक भानू ने बताया कि आज बेगूसराय और सहरसा के बीच मुकाबला होना है। वैभव सूर्यवंशी इंडिया अंडर-19 तथा रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। रणधीर वर्मा अंडर-19 सेंट्रल जोन के दूसरे लीग मुकाबले में नाबाद तिहरा शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी इंडिया अंडर-19 तथा रणजी ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं। बेगूसराय क्रिकेट तदर्थ कमिटी के अध्यक्ष कुमार वीरेश ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी रणधीर वर्मा अंडर 19 में तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

5 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

5 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

16 घंटे ago