Bihar

दिल्ली में बिहार कांग्रेस के प्रत्याशियों पर मंथन, 9 सीटों के लिए कैंडिडेट लिस्ट तैयार; समस्तीपुर से इन नामों की चर्चा तेज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें बिहार की सीट पर प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई। पार्टी बिहार में राजद और लेफ्ट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इस बार कांग्रेस के हिस्से में नौ सीट आई हैं।

दरअसल, इस बार बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव मैदान में नजर आएगी। इनमें जो सीटें शामिल हैं वो हैं – कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, समस्तीपुर, सासाराम, पटना साहिब, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, महराजगंज शामिल है। ऐसे में कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी इस बार जिन नामों की चर्चा कर रही है।

उनमें किशनगंज से वर्तमान सांसद मोहम्मद जावेद, भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा, कटिहार से तारिक अनवर और पटना साहिब सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत और राजकुमार राजन के नाम की चर्चा तेज है। वहीं समस्तीपुर सीट से पूर्व आईपीएस वीके रवि, डॉ. अशोक राम व आइपी गुप्ता दावेदार बताए जा रहे हैं।

इसके आलावा बाकी सीटों में से मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी और महाराजगंज से बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम की चर्चा भी की जा रही है। इसके अलावा बाकी के डॉन सीटों में एक सीट पर नया चेहरा मैदान में नजर आ सकता है। हालांकि, नाम पर अंतिम मुहर केंद्रीय नेतृत्व को भी लगाना है। लेकिन इनमें कुछ लोगों का टिकट लगभग तय माना जा रहा है।

मालूम हो कि, कांग्रेस ने पांच अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी करने का ऐलान किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हमने 16 मार्च को पांच न्याय और 25 गारंटी जारी की। देश भर में आठ करोड़ गारंटी कार्ड वितरित करने के लिए हम तीन अप्रैल से अभियान शुरू करेंगे। घोषणापत्र पांच अप्रैल को जारी होगा।

आपको बताते चलें कि, पिछले चुनाव यानी 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे कल 7.70% और हासिल हुआ था। पार्टी को एक सीट किशनगंज में जीत हासिल हुई थी। जबकि यूपीए को 30.61% बहुत हासिल हुआ था। वहीं, राजद ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और किसी भी सीट पर बहुमत हासिल नहीं हो पाया था। हलांकि, पार्टी को कुल 15.36% वोट हासिल हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

2 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

3 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

14 घंटे ago