Job

RPF में SI और कॉन्स्टेबल के 4660 पदों के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, अभ्यर्थी ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

लोकसभा चुनाव के बीच रेलवे भर्ती बोर्ड ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। अब रेलवे सुरक्षा बल की ओर से कॉन्स्टेबल एवं एसआई के कुल 4660 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 15 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार रेलवे पुलिस फोर्स में शामिल होना चाहते हैं वह अपना फॉर्म भर सकते हैं।

रेलवे की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि ऑनलाइन माध्यम से आरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। इस भर्ती में भाग लेने से पूर्व अभ्यर्थी पात्रता एवं मापदंड की जानकारी अवश्य हासिल कर लें।

वहीं, आरपीएफ कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/ मैट्रिक उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

मालूम हो कि कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसी प्रकार एसआई पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई, 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

उधर, इस भर्ती में आवेदन के साथ ही आपको निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये और एससी/ एसटी/ पीएच एवं महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

2 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

4 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

13 घंटे ago