समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के टेनुआ गांव में पानी भरे गड्ढे में स्नान करने गये तीन बच्चे डूब गये। हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों ने तीनों को निकाला। तब तक एक की मौत हो चुकी थी। वहीं दो का नाजुक हालत में इलाज कराया जा रहा है। मृतक की पहचान टेनुआ गांव के सुरेंद्र साहू के 12 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में पहचान की गई है। वही इलाजरत बच्चों में विनोद साहू का पुत्र गोलू कुमार (12) व सोनू कुमार (14) शामिल है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बच्चे का पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बच्चे लक्ष्मीनिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में तीसरे कक्षा के छात्र थे।
स्कूल में छुटी होने के बाद टेनुआ गांव स्थित अपने घर आने के गांव में जेसीबी से खोदे गये गड्ढे में स्नान करने चले गये। बताया गया है कि स्नान के क्रम में गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। जिसका हल्ला होने पर ग्रामीण पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला। उसके बाद सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गये। जहां डॉक्टर ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। हालांकि उसके बावजूद परिजन उसे सीएचसी ले गये। वहां भी चिकित्सक ने उसे मृत बताया। इधर, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया था। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…