Samastipur

पारिवारिक कलह में भाभी ने देवर पर फेंका गर्म पानी, फिर देवर की पत्नी ने भी जेठ पर उड़ेल दिया खौलता पानी, भतीजी समेत तीन जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह टभका वार्ड संख्या-2 में शनिवार को पारिवारिक कलह में एक महिला ने एक किशोरी पर गर्म पानी फेंक दिया। जिससे किशोरी झुलस गई। आनन-फानन में स्वजनों द्वारा उसे अनुमंडल अस्पताल दलसिंह सराय में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जख्मी किशोरी गांव के हीं शिव कुमार महतो व निर्मला देवी की पुत्री खुशी कुमारी (13 वर्ष) बताई गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को निर्मला देवी और देवर रामबाबू महतो के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें निर्मला देवी ने गुस्से में आकर रामबाबू महतो के ऊपर गर्म पानी फेंक दिया था। इस घटना में रामबाबू बुरी तरह जख्मी हो गया। स्वजनों द्वारा तुरंत उसे ग्रामीण चिकित्सक से उपचार करवा कर अन्यत्र उपचार के लिए ले जाया गया। इस घटना में गर्म पानी खुद निर्मला देवी की पुत्री अंजली कुमारी (17 वर्ष) को भी पड़ा और वह भी मामूली तौर पर जख्मी हो गई थी।

शनिवार सुबह आपसी विवाद गहरा गया तो सेम पैटर्न से रामबाबू महतो की पत्नी चांदनी देवी ने शिव कुमार महतो व निर्मला देवी की पुत्री खुशी कुमारी पर गर्म पानी फेंककर हिसाब बराबर कर लिया। इधर, पूरे प्रकरण पर ग्रामीणों की मानें तो एक राशन कार्ड में रामबाबू महतो, भाई गंगा महतो (मृत्यु हो चुकी), उसकी मां मीना देवी और शिव कुमार महतो की पुत्री अंजली कुमारी का नाम था।

पीएम आवास योजना का लाभ अंजली कुमारी के नाम से होना था। मगर, नाबालिग होने के कारण राशि का भुगतान चाचा रामबाबू महतो को किया गया। पुत्री के नाम से आवास आवंटन और भाई रामबाबू महतो को भुगतान के बीच भाई में बातें ठन गई। ग्रामीणों ने रामबाबू से रुपए निकासी करवा कर अंजली के माता-पिता (शिवकुमार व निर्मला) को नकद दिलवा दी। रामबाबू के यहां शेष 10 हजार रुपए बकाया है। इसको लेकर अक्सर विवाद होता रहा है।

बताया जाता है कि निर्मला देवी (पति शिव कुमार) का अलग राशन कार्ड है। इसमें ना सिर्फ पुत्री अंजली का नाम है बल्कि, आवास प्लस पर योजना लाभ भी लंबित है। बताया जाता है कि दंपति शिव कुमार व निर्मला देवी द्वारा योजना का दोहरी लाभ लेने के लिए गर्म पानी का खेल-खेला गया है। हालांकि, इन्होंने आपसी कर्ज के रुपए बंटवारा व चुकाने को इसका कारण बता रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

22 घंटे ago