Samastipur

समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से अब तक 21 ने कटाया नाजीर रसीद, आज एक भी नामांकन नहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर दोनों लोकसभा क्षेत्र से अबतक 21 लोगों ने नाजीर रसीद कटवाया है। इसमें उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 12 और समस्तीपुर लोकसभा के लिए 9 नाजीर रसीद किया गया है। वहीं अब तक सिर्फ दो ही नामांकन हुआ है। शनिवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। इससे पहले शुक्रवार को दोनों लोकसभा क्षेत्रों से एक-एक नामांकन हुआ।

अब तक 22-उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 12 और 23-समस्तीपुर (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 9 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल करने हेतु नाजीर रसीद कटाया है। जिसमें उजियारपुर से आज शनिवार को 5 अभ्यर्थियों- केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, चंद्रशेखर राय, चंदेश्वर राय, रामपुकार राय एवं सुबोध कुमार प्रसाद के द्वारा नाजीर रसीद कटाया गया है।

इससे पहले उजियारपुर से 18 अप्रैल 2024 को विरेन्द्र कुमार राय, राकेश कुमार, आलोक कुमार मेहता एवं रामकरण पासवान एवं दिनांक 19 अप्रैल 2024 को राम लगन राय, संजय पासवान एवं अमरेश राय के द्वारा नाजीर रसीद कटाया गया है। अभी तक इस लोकसभा क्षेत्र से नामांकन हेतु कुल 12 अभ्यर्थियों के द्वारा नाजीर रसीद कटाया गया है।

वहीं समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में नाम निर्देशन करने के लिए शनिवार को 5 अभ्यर्थियों अजय कुमार दास, रवि रौशन कुमार, राम लखन महतो, शशि भूषण दास एवं विद्यानन्द राम के द्वारा नाजीर रसीद कटाया गया है। इससे पहले 18 अप्रैल 2024 को जीवछ कुमार हजारी, मुकेश चौपाल, सन्नी हजारी एवं शाम्भवी के द्वारा नाजीर रसीद कटाया गया। अभी तक इस लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के लिए कुल नौ नाजीर रसीद कटाया गया है।

समस्तीपुर से एनडीए गठबंधन उम्मीदवार लोजपा रामविलास की शांभवी चौधरी और उजियारपुर क्षेत्र से महागठबंधन की ओर से राजद के विधायक आलोक कुमार मेहता ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। इसके अलावा अब तक कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

4 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

5 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

14 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

15 घंटे ago