Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार की 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस कैंडिडेट की घोषणा कल संभव, टिकट की रेस में इनके नाम

बिहार की 6 लोकसभा सीटों पर लंबी कवायद के बाद कांग्रेस रविवार को अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है। सुबह साढ़े दस बजे से दिल्ली में सीईसी की बैठक होगी, इसमें शामिल होने शनिवार शाम ही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह दिल्ली रवाना हो गए। स्क्रीनिंग कमेटी ने पटना साहिब, सासाराम, समस्तीपुर, महाराजंग, पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर के लिए प्रत्याशियों की सूची एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) को सौंप दी है। स्क्रीनिंग में एक सीट पर दो से तीन प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 40 में से 4 सीटों पर मतदान भी हो चुका है। मगर अभी तक कांग्रेस ने बिहार में इंडिया गठबंधन के तहत मिली 9 सीटों में 3 सीटों के उम्मीदवारों की ही घोषणा की है। स्क्रीनिंग कमेटी ने पटना साहिब सीट के लिए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पुत्र अंशुल कुमार अभिजीत, कपिलदेव प्रसाद यादव और मधुरेंद्र सिंह का नाम दिया है।

समस्तीपुर से बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी, पूर्व डीजीपी बीके रवि और डॉ. अशोक कुमार का नाम शामिल है। सासाराम से विधायक विश्वनाथ राम, राजेश राम और 2019 में बसपा से प्रत्याशी रहे मनोज कुमार के नाम भेजे गए हैं। महाराजगंज से आकाश सिंह और विजयशंकर दूबे का नाम दिया गया है। पश्चिम चंपारण से ब्रजेश पांडेय, सेवानिवृत्त अधिकारी आर. एस. पांडेय और शाश्वत पांडेय का नाम दिया गया है। मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी और वर्तमान सांसद अजय निषाद का नाम भेजा गया है। हालांकि, एआईसीसी इनमें किन नामों पर मुहर लगाती है, इस पर स्थिति लिस्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

बता दें कि कांग्रेस ने अपने कोटे की अन्य तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले की कर दी थी। पार्टी ने कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से मोहम्मद जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा को टिकट दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

3 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

3 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

3 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

13 घंटे ago