Samastipur

समस्तीपुर: डाॅक्टर के नहीं रहने पर कंपाउंडर ने खुद ही महिला का कर दिया ऑपरेशन, मौत के बाद जमकर बवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना के निकट पटोरी सड़क के किनारे अनिषा हेल्थ केयर सेंटर में शनिवार की दोपहर एक महिला की आपरेशन के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी 28 वर्षीय बबीता देवी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृतक महिला के परिजनों ने बताया की शनिवार की सुबह करीब नौ बजे में उक्त अस्पताल में परिवार नियोजन का आपरेशन कराने के लिए लाया गया। इस दौरान अस्पताल में डाक्टर नहीं रहने को ले कंपाउंडर ने बात बताया। कुछ देर बाद कंपाउंडर ने महिला का आपरेशन कर दिया। आपरेशन करने के तुरंत बाद महिला की मौत हो गई।

आनन-फानन में महिला को एम्बुलेंस बुलाकर समस्तीपुर मोहनपुर स्थित मानव अस्पताल में ले जाया गया। परिजनों को शक हुआ तो महिला के शरीर छुपकर देखा तो ठंडा था। तब इस घटना की सूचना मुसरीघरारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन किया तो महिला की मौत हो चुकी। महिला के मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

लोगों का कहना था की मुसरीघरारी स्थित किसी भी अस्पताल में डाक्टर नहीं कंपाउंडर इलाज करते हैं और बिना सोचे समझे आपरेशन भी कर देते हैं। परिजनों द्वारा अस्पताल के डाक्टर एवं सभी कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। महिला के मौत के बाद अस्पताल के सभी कर्मी अस्पताल बंद कर फरार हो गये और अस्पताल की निशान मिटाने के लिए अस्पताल में लगे सभी बैनर पोस्टर नोच कर फेंक दिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया की महिला की मौत होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

18 मिनट ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

2 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

19 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

19 घंटे ago