Samastipur

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट 2026 में प्रभावशाली सहभागिता दर्ज कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय मंच पर आयोजित इस प्रतिष्ठित युवा संसद में देशभर से चयनित प्रतिभागियों ने पर्यावरण और सतत विकास जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस दौरान प्रणव कश्यप ने वैश्विक जलवायु सम्मेलन सीओपी 30 के संदर्भ में भारत की सभ्यतागत मूल्यों से जुड़ी सतत विकास की अवधारणा को मजबूती से प्रस्तुत किया।

उन्होंने अपने वक्तव्य में नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने, वर्ष 2050 तक नेट-ज़ीरो लक्ष्य प्राप्त करने, वृक्ष संरक्षण द्वारा कार्बन सिंक को सशक्त बनाने तथा ग्लोबल साउथ में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव रखे। प्रणव के तर्कों और शोधपूर्ण प्रस्तुति ने सदन में उपस्थित विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी भागीदारी ने न केवल ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 मिनट ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

23 मिनट ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

7 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

12 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

13 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

13 घंटे ago