समस्तीपुर/सिंघिया :- इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र से आ रही है जहाँ बथान चौक रणभूमि में तब्दील हो चुकी है। पुलिस और पब्लिक के बीच जमकर ईट-पत्थर चल रहे हैं। बथान चौक पर कई थानों की पुलिस पहुंच चुकी है। लोग सड़क पर शव रखकर जामकर आगजनी व नारेबाजी कर रहे है।
जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल पुलिस ने मोनू सिंह नामक युवक को सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर लगाने के बाद हिरासत में लिया था। इस दौरान पुलिस हिरासत में उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
परिजनों का आरोप है की पुलिस हिरासत में उक्त युवक की जमकर पिटाई की गई जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने बथान चौक को जामकर आगजनी कर रहे हैं। हालात को काबू में करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। खबर लिखे जाने तक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। पुलिस हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मंगवा रही है। हालात काबू में ना होने पर लाठीचार्ज भी किया जा सकता है।
खबर अपडेट की जा रही है, Samastipur Town Media के साथ जुड़े रहें…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…
समस्तीपुर : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान…
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…