समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में मौसम का तेवर अभी तल्ख ही रहेगा। लोगों को देह झुलसाने वाली गर्मी अभी और झेलनी होगी। दिन में करीब 20 किमी. प्रति घंटा की गति से झुलसा देने वाली पछुआ हवा भी लोगो को सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को एक मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल रह सकते है। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।
विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान की अवधि में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री एवं न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू (प्रचंड उष्ण एवं शुष्क हवा) की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान सतही हवा की गति तेज रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान औसतन 12 से 16 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…