समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और उजियारपुर से आलोक मेहता ने किया नामांकन दाखिल
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को समस्तीपुर जिले में दो नामांकन हुआ। समस्तीपुर (सुरक्षित) से लोजपा(रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता ने नामांकन किया। मिली जानकारी के अनुसार, शांभवी चारैधरी ने चार सेटों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम योगेन्द्र सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार और विनय कुमार चौधरी शामिल हैं। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से उनका पहला नामांकन हुआ।
NDA उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने किया नामांकन दाखिल…#Samastipur#samastipur_town pic.twitter.com/wFoLJNooRJ
— Samastipur Town (@samastipurtown) April 19, 2024
दोपहर में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता ने निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रथम सेट में उनके प्रस्तावक रामलोलीन राय व दूसरे सेट के मुमताज आलम हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद श्री मेहता ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष आलोक कुमार मेहता ने शपथ लिया।
आलोक मेहता ने उजियारपुर से लोकसभा के लिये किया नामांकन…@alokmehtamp#Samastipur#samastipur_town pic.twitter.com/Zzfktd5rZI
— Samastipur Town (@samastipurtown) April 19, 2024