Samastipur

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सिकंदराबाद-रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ाया गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी को लेकर सिकंदराबाद-रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की भीड़ एवं इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे ने इसके परिचालन अवधि में विस्तार संशोधित कोच संयोजन के साथ करने का निर्णय लिया है.

गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल सिकंदराबाद से अब 26 जून तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को परिचालित की जायेगी. ट्रेन संख्या 07008 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल रक्सौल से 28 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी.

07007/07008 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल में, 2 एसी के 1 कोच, शयनयान के 4, साधारण श्रेणी के 17 एवं एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल हैदराबाद से अब 29 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी.

ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल रक्सौल से अब दो जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी. 07051/07052 हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल में 1 एसी 1 कोच, 2 एसी का 2 कोच, 3 एसी के 6 कोच, शयनयान के 10, साधारण श्रेणी के 2 एवं एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 23 कोच होंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago