समस्तीपुर :- समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए केंडिडेट लोजपा(रामविलास) की शांभवी चौधरी 19 अप्रैल को नामांकन करेंगे। उन्होंने समस्तीपुर टाउन मीडिया के सामने नामांकन की तारीख का एलान किया है। वहीं, महागठबंधन से अब तक उम्मीदवार भी तय नहीं हो सका है। महागठबंधन की ओर से यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है जहां बिहार सरकार में मंत्री जदयू के कद्दावर नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को टिकट देने की चर्चा जोरों पर है।
हालांकि अब तक कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी बीके रवि और डॉ. अशोक कुमार भी टिकट के लिये दिल्ली में जमे हुए हैं। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर इंडिया एलायंस से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा, इसमें कांग्रेस अबतक उलझी है। बहरहाल आज से नामांकन शुरू भी हो गया है।
एनडीए उम्मीदवार शांभवी चौधरी के नामांकन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, केंद्रीय गृह राज्य-मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी व राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर समेत अन्य लोग शामिल हो सकते हैं।
एक तरफ जहां एनडीए उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने इस जंग में अपनी ताकत झोंक रखी है, वहीं विरोधी खेमा टकटकी लगाए अपने प्रत्याशी का इंतजार कर रहा है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस के इस लेटलतीफी का खामियाजा महागठबंधन को उठाना पड़ सकता है ?
दरसअल इस सीट पर बीते चार चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो, कांग्रेस के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस बार की चुनावी जंग में कांग्रेस आलाकमान लापरवाह बना हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए उम्मीदवार रामचंद्र पासवान को 5,62, 443 (55.19 ) फीसदी वोट मिले , वहीं कांग्रेस के उपविजेता डॉ. अशोक कुमार को 3,10,800 (30.5) फीसदी वोट मिले। वहीं नोटा का 35,417 (3.48) फीसदी वोटर ने बटन दबाया।
शांभवी चौधरी सियासी परिवार से आती हैं। उनका कनेक्शन पूर्व पुलिस अधिकारी से भी है। दरअसल, शांभवी चौधरी के पिता अशोक चौधरी सीएम नीतीश कुमार के करीबी हैं। वहीं, शांभवी चौधरी के ससुर कुणाल किशोर पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। वह आईपीएस रह चुके हैं। समस्तीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद शांभवी चौधरी ने राजनीति में डेब्यू किया है। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए शांभवी क्षेत्र में लगातार सक्रिय है और लगातार चुनाव प्रचार में लगी हैं।
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…