Bihar

पीएम मोदी की रैली के बाद पप्पू यादव का ऐलान, … तो 3 महीने में दे दूंगा इस्तीफा, फिर कभी राजनीति में नहीं आऊंगा’

पूर्णिया के रंगभूमि तैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद सियासत तेज हो गई है। सभा खत्म होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्णिया से चुनाव मैदान में उतरे पप्पू यादव ने कहा कि तीन महीने के अंदर अगर सिस्टम से भ्रष्टाचार नहीं खत्म कर दिया, तो चौथे महीने वे इस्तीफा दे देंगे। फिर कभी जीवन में राजनीति में नहीं आएंगे। पप्पू यादव ने मंगलवार को पूर्णिया की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर भी कई सवाल उठाए।

कोसी सीमांचल को बाढ़ से मुक्ति पर चुप्पी से नाराजगी

पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने पर कोई बात की और न ही कोसी सीमांचल को बाढ़ की त्रासदी से मुक्ति पर ही कोई चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोसी सीमांचल के लिए बाढ़ से मुक्ति का मुद्दा बहुत पुराना है। इस पर सिर्फ चुनाव से पहले बात होती है, लेकिन बाद में इस पर कोई काम नहीं होता।

बिहार में उद्योग धंधे बंद होने पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बिहार में फैक्ट्रियों के बंद होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में जो उद्योग धंधे बंद हो गए हैं, उनके लिए क्या करेंगे। इस पर भी प्रधानमंत्री की ओर से अपनी सभा में कुछ भी नहीं कहा गया। पप्पू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लगातार घर-घर पहुंच कर लोगों से वोट की अपील कर रहे है। इस दौरान वे कोसी सीमांचल के लिए काम करने का वादा कर रहे हैं।

पूर्णिया में दुनिया का नंबर वन सरकारी अस्पताल बनवाएंगे

पप्पू यादव ने कहा कि वे अगर सत्ता में आए तो पूर्णिया में दुनिया का नंबर वन अस्पताल बनवाएंगे। प्राइवेट अस्पताल की तो दूर की बात है, सारी सुविधाएं सरकारी अस्पताल में होगी। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली और अन्य आधारभूत संरचनाओं की सभी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 मिनट ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

2 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

2 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

6 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

9 घंटे ago