Samastipur

समस्तीपुर के सेल्समैन को बदमाशों मारी चार गोलियां, 15 लाख रुपए और बाइक भी लूटे 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात समस्तीपुर के रहने वाले एक सेल्समैन को बदमाशों ने गोली मारकर 15 लाख रुपये व बाइक लूट लिये। बेखौफ बदमाशों ने बाइक और पैसे लूट के दौरान खाद करोबारी के सेल्स मैन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें सेल्समैन को चार गोलियां लगी हैं। उसे गम्भीर स्थिति में मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अपराधियों ने सेल्स मैन की बाइक की डिक्की में रखे 15 लाख रुपए समेत बाइक भी लूट लिये और फरार हो गए।

घटना को हाथियार से लैस दो बाईक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है। इस दौरान मौका-ए-वारदात पर आधा दर्जन गोलियां चलाई गईं जिसमें चार गोलियां सेल्स मैन को लगी हैं। घटना सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल चौक के समीप की है, जहां समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के गोराई गांव के रहने वाले सेल्समैन राजेश ठाकुर (46 वर्ष) खाद के पैसों की वसूली कर सकरा की तरफ से समस्तीपुर के पूसा की ओर लौट रहे थे।

इसी क्रम में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे घेर लिया और पिस्तौल तानकर बाइक लूटने का प्रयास किया, जिसका युवक ने विरोध किया। इसी दौरान अपराधियों ने तकरीबन आधा दर्जन राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें सेल्स मैन को चार गोलियां लगी। गोली कंधा, हाथ, कमर और पैर में लगी है। गोली मारकर अपराधियो ने सेल्समैन के बाइक की डिक्की में रखे 15 लाख रुपए और बाइक को लूट लिया फिर आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल सेल्स मैन को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां उसकी गंभीर स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी- 2 मनोज कुमार सिंह थानेदार के साथ दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

5 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

7 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

16 घंटे ago