समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एयरफोन लगाकर रेलवे लाइन क्रास कर रहा युवक ट्रेन से टकरा गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर गांव के वांर्ड संख्या-5 निवासी राम उदगार साह के 22 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार साह के रुप में की गयी है। घटना की सूचना से परिजनों के घर कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के भगवानपुर देसुआ स्टेशन एवं अंगारघाट स्टेशन के बीच राजेश्वर ढाला के पास की घटना बतायी गयी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मंजय कुमार साह अपने कान में एयर फोन लगाकर गुरुवार की दोपहर गाना सुनते हुए रेलवे लाइन क्रांस कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन के ठोकर लगने से मंजय कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार के बीच कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने साथ घर ले गए। शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पहुंच गया। शव को देखते ही परिजनों के चित्कार से पूरा गांव दहल उठा। इधर, जबतक नगर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची, तब तक परिजन युवक के शव को लेकर अपने गांव निकल गए थे।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…