समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का नामांकन जारी है। 25 मई तक चौथे चरण का नामांकन होना है। इस बीच सोमवार को समस्तीपुर में एक अजीबो-गरीब वाक्या हो गया जब एक प्रत्याशी का समर्थक नशे में टल्ली होकर नामांकन में शामिल होने पहुंच गया। इसके बाद समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर वह जोर-जोर से हल्ला-गुल्ला करने लगा।
सुरक्षा कर्मी जब उसे शांत कराने पहुंचे तो उसे नशे में पाया तो उसे पकड़ लिया गया। जिसके बाद नगर थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये गये समर्थक की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस हिरासत में लिये गए मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह क्षेत्र संख्या- 22 उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी चंदेश्वर राय के नामांकन में शामिल होने आया था।
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…