Samastipur

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में मनाया गया “विश्व पृथ्वी दिवस” समारोह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जागरूकता से ही पृथ्वी को बचाया जा सकता है। धरती हमारी माता है। पृथ्वी की रक्षा करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। पर्यावरण का असंतुलन हमारी जिंदगी को खराब कर रहा है। पर्यावरण के असंतुलन से ही प्रदुषण का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ रहा है। इसकी रक्षा करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। जागरूकता फैलाकर ही पर्यावरण असंतुलन को रोका जा सकता है। उक्त बातें आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इन्टेक, दरभंगा के संयोजक प्रो. डॉ. एनके अग्रवाल ने कही।

सोमवार को शहर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में “विश्व पृथ्वी दिवस” समारोह मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. एनके अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अजीत कुमार, प्राचार्य डॉ. अनजुम वारिस, महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी, छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

कार्यक्रम में प्रो. अग्रवाल ने विस्तार से पृथ्वी दिवस 2024 की थीम ग्रह बनाम प्लास्टिक पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य पृथ्वी पर बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदुषण के बारे में लोगों की जागरूक करना है और प्रदुषण के खिलाफ़ कदम उठाना है। प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग किया जाय, एक अभियान के तौर पर प्लास्टिक के उपयोग पर चर्चा की जानी चाहिए और जागरूक किया जाना चाहिए।

22 अप्रैल 1970 के दिन 20 मिलियन से ज्यादा लोगों ने 150 देशों में पहला पृथ्वी दिवस मनाया था, जो हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1960 के दशक में हुयी थी जब पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रदुषण और नेचुरल रिसौर्सेज की अंधाधुन्ध खपत के खिलाफ विश्वविद्यालय के बच्चे आन्दोलन कर रहे थे। नौजवानों की उर्जा को पर्यावरण से जोड़ कर इस अभियान को आगे बढ़ाया जा सकता है। आस्ट्रेलिया में कुछ लोगों ने सोचा कि पर्यावरण की दिशा में राजनितिक चेतना बढ़ाई जाय और इसलिय ग्रीन पार्टी के नाम से सोंच को आगे बढ़ाया गया।

अजीत कुमार ने बच्चों को पर्यावरण से होने वाले नुक्सान के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. अनजुम वारिस ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण के विषय के बारे में बताया। पर्यावरण क्यों आवश्यक है और इसके लिए क्या-क्या किया जा सकता है। प्रो. अग्रवाल ने हेरिटेज कलब की स्थापना महाविद्यालय में किये जाने पर बल दिया। सुझाव दिया कि महाविद्यालय के सभी बच्चों को हेरिटेज कलब का सदस्य बनाया जाना चाहिए।

धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के सचिव अबू सईद ने देते हुए पर्यावरण प्रदुषण की चर्चा अपने अनुभव के माध्यम से की। महाविद्यालय के छात्रों में वर्षा गुप्ता, सुरुचि कुमारी, रौनक, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, नेहा कुमारी, सरस्वती कुमारी, नुसरत फातिमा, वैष्णवी कुमारी, रानी, शबीना, रुकैया खातून, शगुफ्ता अंजुम, स्वेता कुमारी, नूतन कुमारी, अंजली राजवानी, जया कुमारी, अनामिका कुमारी, अर्चना, सोनाली शिवम ने भाग लिया तथा अपनी-अपनी बातें रखी।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

9 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

10 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

15 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

23 घंटे ago