Samastipur

चौथे चरण में होने वाले मतदान में वोट प्रतिशत बढ़ाने को ले समस्तीपुर जिला प्रशासन ने झोंकी ताकत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रथम चरण में मतदान के प्रतिशत कम को देखते हुए जिला प्रशासन स्वीप कार्यक्रम को और तेज गति से करने का निर्देश दिया है। वोटरों के घर घर पहुच कर मतदान के लिए जागरूक करने को कहा है। ज़िले में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने स्वीप कोषांग के माध्यम से हर क्षेत्र में मतदाता जागरुकता अभियान तेज कर दिया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम योगेन्द्र सिंह ने सभी विभागों को चुनाव कार्यों के निष्पादन के साथ-साथ स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता अभियान तेज गति से चलाने को कहा है। डीएम के निर्देश पर विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मी घर-घर जाकर मतदाताओं को 13 मई को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर वोट देने की अपील कर रहे है।

स्वीप कार्यक्रम के तहत अफसर व कर्मी दिन के उजाले के साथ-साथ रात्रि में भी गांवों में चौपाल लगाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरुकता अभियान चला रहे हैं। वही मतदाताओं को निर्भीक होकर बिना किसी लोभ, लालच व भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील कर रहे हैं। उजियारपुर व समस्तीपुर लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं के हाथ में ही इस बार जीत-हार का निर्णय होगा।

जिले में युवा मतदाताओं की संख्या 14 लाख के करीब पहुंच चुकी है। इसमें से पहली बार 18 से 19 वर्ष के 39 हजार 862 मतदाता पहली दफे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार समस्तीपुर व उजियारपुर लोकसभा में 35 लाख 25 हजार 646 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 18 से लेकर 39 वर्ष तक के युवा मतदाता 49.83 प्रतिशत हैं। शेष मतदाता 40 व इससे अधिक उम्र के हैं। इनमें से 80 वर्ष से ऊपर के 45 हजार 929 मतदाता है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव के मतदान में युवा मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और उनका मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहता है। जिले में 3056 मतदान केंद्रों पर मतदान होन है। इन केंद्रो पर 35 लाख 25 हजार 646 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें उजियारपुर लोकसभा में 17 लाख 24 हजार 753 व समस्तीपुर लोकसभा को लेकर 18 लाख 893 मतदाता है।

दोनों लोकसभा मिलाकर इस बार 50 थर्ड जेंडर मतदाता भी अपना वोट डालेंगें। इसमें सबसे ज्यादा थर्ड जेंडर कल्याणपुर विधान सभा क्षेत्र में है। यहां इनकी संख्या 11 है। वहीं वारिसनगर विधान सभा क्षेत्र में इस बार एक भी थर्ड जेंडर शामिल नही है। सबसे ज्यादा महिला वोटर कल्याणपुर विधान सभा क्षेत्र में है। यहां 1 लाख 60 हजार 181 वोटर शामिल है। वही हायाघाट विधानसभा में 1 लाख 20 हजार 995 सबसे कम महिला वोटर शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

4 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

11 घंटे ago