Samastipur

समस्तीपुर: IIT गुवाहाटी के छात्र का शव उसके हाॅस्टल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर का रहने वाला छात्र जो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (आईआईटी-जी) में पढ़ता था उसका अपने हाॅस्टल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में आईआईटी गुवाहाटी में पढ़ाई कर रहे छात्र का दिहिंग हॉस्टल में शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मृत छात्र के परिजन समस्तीपुर से गुवाहाटी के लिये निकल गये हैं।

मृतक छात्र की पहचान समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत मोहनपुर वार्ड संख्या-39 के रहने वाले प्रदीप महतो के पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है। छात्र के कमरे में यत्र-तत्र सामान फेंका हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार छात्र पढ़ने में काफी तेज-तर्रार था। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

45 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago