Samastipur

जानलेवा हमला मामले में पांच आरोपियों को पांच-पांच साल सश्रम कारावास की सजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जानलेवा हमला मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश पवन कुमार झा ने पांच आरोपियों को दोषी पाने के बाद पांच पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 25-25 हजार रुपये आर्थिक जुर्माना लगाया। सजा पाने वालों में वैनी जोपी के मुजौना गांव निवासी अमित झा, सुमित झा, ऋषिकेश झा, नरेश झा और दीपक झा शामिल है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। आर्थिक जुर्माना अदा नहीं करने पर सभी को छह छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

इन आरोपियों को भादवि की धारा 307/34 में पांच पांच साल सश्रम कारावास और भादवि की धारा 341/34 में एक एक साल के साधारण कारावास की सजा मिली है। कोर्ट ने सभी सजा साथ साथ चलाने का आदेश दिया है। न्यायालय सूत्रों के अनुसार, मुजौना गांव के राजेश कुमार पर सभी ने 7 अगस्त 2015 पर जानलेवा हमला किया था। तलवार और फरसा के वार से राजेश गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। इस मामले में राजेश ने वैनी जोपी में कांड संख्या 257/2015 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी। न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक रमेश प्रसाद सिंह और बचाव पक्ष की ओर से ठाकुर विक्रम सिंह ने अपना अपना पक्ष रखा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

16 घंटे ago