Bihar

बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर पहले चरण का वोटिंग शुरू, मतदान केंद्र पहुंचने लगे वोटर्स

बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 6,097 पोलिंग बूथ पर वोटिंग हो रही है। औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई में कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं।

एनडीए की तरफ से बीजेपी औरंगाबाद और नवादा सीट पर लड़ रही है, जबकि गया से हम के कैंडिडेट पूर्व सीएम जीतन राम मांझी मैदान में हैं। जमुई सीट पर चिराग के बहनोई अरूण भारती किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, चारों सीट पर इंडिया ब्लॉक की तरफ से आरजेडी के कैंडिडेट हैं।

सबसे ज्यादा गया में 14 और सबसे कम नवादा में 6 कैंडिडेट्स हैं। चार लोकसभा सीटों के 24 विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान शाम चार बजे तक कराए जाएंगे। पहले चरण में 15 विधानसभा सीट नक्सल इफेक्टेड हैं। यहां सुरक्षा बलों की 153 कंपनियां तैनात की गई हैं। इन केंद्रों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। जबकि 9 विधानसभा में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

वोटरों की कैटेगरी-

पहले चरण की 4 लोकसभा सीटों पर अगर कैटेगरी के हिसाब से वोटरों की बात करें तो दिव्यांग वोटरों की कुल संख्या 76 हजार 500 है, जबकि 85 प्लस वोटरों की संख्या 65 हजार 811 है। 100 साल से अधिक उम्र वाले वोटरों की संख्या 1 हजार 713 है। सर्विस वोटर की संख्या 16 हजार 415 है। पहली बार वोट करने वाले यानी 18 से 19 की उम्र वाले वोटरों की संख्या 92 हजार 602 है। जबकि, युवा वोटर यानी 20 साल से 29 साल उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 16 लाख 6 हजार 741 है। वहीं विदेश में रहने वाले मात्र 9 वोटर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

5 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

8 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

18 घंटे ago