समस्तीपुर :- गर्मी शुरू होते ही बिजली विभाग ने सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हर रोज मेंटेनेंस को लेकर शहर से गांव तक हर दिन किसी न किसी फीडर की बिजली बाधित हो रही है। उपभोक्ताओं की माने तो मेंटनेंस का कार्य विभाग को नवंबर से मार्च महीने के बीच में करना चाहिए था। लेकिन इस बार अप्रैल महीने में भी मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है।
संबंधित फीडर में घंटों तक बिजली बंद रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। दूसरी ओर गर्मी के मौसम में लोड बढ़ते ही बिजली के ट्रीप करने, ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने, केवल में आग लगने सहित अन्य समस्याओं से बिजली विभाग को जूझना पड़ता है। इसलिये विभाग लगातार मेंटेनेंस के कार्यो में जुटा हुआ है। जिस कारण हर रोज करीब ढाई से तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रखा जा रहा है।
इस अवधि में क्षेत्र बाइज फीडर के अलावे टांसफार्मर व केवल की जांच पड़ताल के साथ मेंटेनेंस किया जा रहा है। तार के संपर्क में आने वाले सभी टहनियों को काटकर हटाया गया। ताकि तेज हवा के कारण बिजली की आपूर्ति में परेशानी नहीं हो सके। विदित हो की भीषण गर्मी के कारण विभिन्न प्रकार का फाॅल्ट सामनें आता है, जिसको दुरूस्त करने में विभाग को भी समस्या झेलनी पड़ती है। वहीं इसके कारण जहां विभाग इसे टेक्नीकल फाॅल्ट बताकर दुरूस्त होने की बात कहती है। वहीं कई बार यह समस्या होने पर विधि व्यवस्था की भी समस्या हो जाती है।
बिजली की समस्या को लेकर विभाग में 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम कार्यरत है। कोई भी उपभोक्ता बिजली से संबंधित शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 9264456416 पर फोन कर दे सकते हैंह जिसके बाद संबंधित क्षेत्र के अधिकारी एवं मानवबल को उक्त जानकारी शेयर की जाएगी।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…