Samastipur

राष्ट्रीय आय सह मेधा परीक्षा के रिजल्ट में पुरूषोत्तम बना स्टेट टाॅपर, पिता चलाते हैं साईकिल पंचर बनाने की दुकान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर [विनय भूषण] : जीवन में असली उड़ान अभी बाकी है, हमारे इरादों का इम्तिहान अभी बाकी है, अभी तो नापी है मुठ्ठी भर जमीन हमने, अभी तो पूरा आसमान बाकी है। मुफलिसी का जीवन-बसर कर रहे सीमावर्ती बेगुसराय जिले के सीमावर्ती मंसूरचक प्रखंड के सोहिलवाड़ा गांव निवासी विनोद कुमार झा और अंजली झा के छोटे पुत्र पुरुषोत्तम झा ने इन पंक्तियों को संबल दिया है।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा गत जनवरी माह में आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा परीक्षा का परीक्षाफल मंगलवार शाम को जारी हुआ तो समसा एक पंचायत अंतर्गत सोहिलवाड़ा गांव के छात्र पुरूषोत्तम झा स्टेट टापर बन गया।पुरूषोत्तम ने कुल 180 अंक में से 164 अंक हासिल किया है। वह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सोहिलवाड़ा का छात्र है।

इस सफलता से परिवार और गांव के साथ साथ प्रखंड, जिला और अंतरजिला क्षेत्र के लोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।एक रोचक जानकारी के मुताबिक पुरूषोत्तम के पिता विनोद कुमार झा गांव के ही चौक पर साईकिल का पंचर बनाने का दुकान चलाते हैं। जबकि, माता अंजली झा गृहिणी है। पुरूषोत्तम दो भाईयों में छोटा है। बड़ा भाई अमन झा बीते दिनों जारी मैट्रिक के रिजल्ट में 470 अंक लाकर अच्छा प्रदर्शन किया था।

पुरूषोत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और साकारात्मक सोच रखने वाले दोस्तों को दिया है। यह आगे पढाई कर इंजीनियर बनना चाहता है। विदित हो कि राष्ट्रीय आय सह मेधा परीक्षा में आठवीं के छात्र भाग लेते हैं और उत्तीर्ण होने पर बारहवीं कक्षा तक प्रति वर्ष 12 हजार रूपए छात्रवृत्ति के रुप में मिलता है।

छात्र की इस सफलता पर मुखिया डा. दिनेश कुमार राय, गोविंदपुर एक के मुखिया राजीव पासवान, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इजहार अंसारी, बहरामपुर मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन, गोविंदपुर दो मुखिया राममूर्ति चौधरी, शिक्षक राम विलास शर्मा, गौतम कुमार, कन्हैया कुमार, साकिब फैयाज, मनीष कुमार आदि ने बधाई दी है। ये ‘होनहार बिरवान के होत चिकने पात’ कहावत को चरितार्थ होने की पुष्टि कर रहे हैं। कहते हैं कि सीमावर्ती मंसूरचक और विभूतिपुर के छात्र-छात्राओं में प्रिंस को 136, श्रेया को 127, शांभवी को 105, हर्ष को 103, आराध्या को 103, अभिषेक को 95 और अनंतनाथ को 81 अंक मिले हैं। इनके अलावा भी छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

4 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

5 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

18 घंटे ago