Samastipur

समस्तीपुर: भतीजी ने घर से भागकर की लव मैरेज तो भैंसुर ने उसके मां की कर दी ह’त्या, भावज की हत्या के बाद हुआ फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केराई सरपत्ति वार्ड संख्या-03 में दो भाइयों के बीच हो रहे आपसी विवाद में शनिवार की सुबह बीच बचाव के दौरान डंडा व ईट से सिर पर प्रहार कर भैंसुर ने भावज की हत्या कर दिया। घटना की जानकारी पर काफी संख्या में लोगों की भी उमड़ पड़ी। इसके बाद भैंसुर ने मौके से फरार हो गया। मृतिका संजीत कुमार मिश्र की करीब 36 वर्षीय पत्नी नूतन देवी बताई गई है।

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संजीत कुमार मिश्र दो भाई में छोटा भाई है। बड़ा भाई विनय कुमार मिश्र है। दोनों भाइयों के बीच कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था।

इसी बीच मृतिका की पुत्री सुप्रिया कुमारी उर्फ रानी कुमारी तीन दिन पहले घर से भागकर अन्यत्र जगह प्रेम विवाह कर ली। जिसको लेकर शनिवार की सुबह दोनों भाईयों के बीच बात विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया जिससे मारपीट शुरू हो गई। वहीं संजीत कुमार मिश्र की पत्नी नूतन देवी बीच बचाव करने पहुंच गई।

इसी बीच विनय कुमार मिश्र द्वारा चलाया गया डंडा नूतन के सिर पर लग गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्यारा भैंसुर मौके से फरार हो गया। वहीं इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी गई। जानकारी पर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतिका के एक पुत्र प्रिंस कुमार मिश्र हैं। वहीं थानाध्यक्ष आंनद कुमार कश्यप ने बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मारपीट के दौरान चोट लगने से घटना घटी है। वैसे आवेदन अप्राप्त है आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

14 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

36 मिनट ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

1 घंटा ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

10 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

21 घंटे ago