Samastipur

SMRCK काॅलेज में ऑनलाइन पोर्टल का हुआ उद्घाटन, नामांकन से लेकर परीक्षा फार्म भरने तक का शुल्क ऑनलाइन जमा करने की हुई शुरुआत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुक्तापुर स्थित एसएमआरसीके कालेज में शनिवार को ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई। इसका उदघाटन महाविद्यालय शासी निकाय के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. रमेश यादव ने किया। डॉ. रमेश यादव ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत होने से कालेज के छात्रों से शुल्क जमा करने में बिचौलिए की भूमिका पर अंकुश लगेगा। साथ ही कालेज में किसी भी प्रकार के वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता रहेगी।

काॅलेज के सचिव डॉ. दिनेश्वर यादव ने कहा कि काॅलेज पोर्टल पर एक क्लिक से छात्रों से जुड़ी सभी जानकारियां एक साथ दिख जाएंगी। इससे काॅलेज के विकास कार्य मे तेजी आ सकेगी। शिक्षाविद डॉ. राजेन्द्र भगत ने कहा कि छात्रों एवं कालेज प्रशासन के बीच पूरी तरह पारदर्शिता के साथ काम होगा और शुल्क आदि जमा करने छात्रों को काफी सुविधा होगी।

इस मौके पर प्रकाशित काॅलेज प्रोस्पेक्ट्स का प्रदर्शन भी किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डीएन निराला ने पाग और चादर से किया। इस अवसर पर टीआर प्रो. ब्रजनन्दन राय, डॉ. भारत कुमार साह, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. शहनाज प्रवीण, प्रो. सीता कुमारी, प्रो. पुष्पा कुमारी, प्रो. रामाशीष यादव, प्रो. सुनीता कुमारी, प्रो. सुरेंद्र कुमार, डॉ. भारत भूषण आजाद, प्रो. हलधर कुमार,

डॉ. रामलखन प्रसाद सिंह, डॉ. जगदीश प्रसाद यादव, प्रो. उमेश प्रसाद यादव, प्रो. शशिकांत कुमार, प्रो. कैलाश राय, डॉ. सुरेंद्र कुमार राय, प्रो. जयनारायण राय, प्रो. विमलेंदु कुमार विमल, प्रो. गौरीकान्त यादव, प्रो. कुमुद कांत किशोर, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. कुमार अमरेंद्र सहित कालेज के छात्र, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

1 घंटा ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

19 घंटे ago