Samastipur

कल से डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में दो दिवसीय सेमिनार का होगा आयोजन, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में जलवायु परिवर्तन के दौर में प्राकृतिक कृषि विषय पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय संगोष्ठी में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगोष्ठी का आयोजन 20 से 21 अप्रैल के बीच विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में किया जाएगा।

कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने प्राकृतिक कृषि के देश भर के कृषि विश्वविद्यालयों के लिए सिलेबस बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और हाल ही में विश्वविद्यालय में प्राकृतिक कृषि का पहला स्नातक कोर्स भी शुरू किया गया है। राज्यपाल स्नातक कोर्स की औपचारिक शुरुआत करेंगे हालांकि इस कोर्स में छात्रों का नामांकन पहले ही हो चुका है।

इस संगोष्ठी में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डॉ. ए के सिंह तथा वाईएस परमार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर एस चंदेल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त देश भर से सौ से अधिक कृषि वैज्ञानिक अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी दो दिन तक चलेगा जिसमें जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्राकृतिक कृषि के महत्व पर चर्चा होगी। इस संबंध में विशववके सूचना पदाधिकारी डॉ. कुमार राज्यवर्धन ने राज्यपाल के कार्यक्रम की जानकारी दी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

5 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

8 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

18 घंटे ago