Samastipur

समस्तीपुर में NDA प्रत्याशी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने अब तक तय नहीं किये नाम, जानें कौन-कौन हैं टिकट की रेस में…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में कांग्रेस को 9 सीटें मिली है। इसमें पार्टी ने अब तक तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं समस्तीपुर समेत 6 सीटों पर नाम की घोषणा अभी बाकी है। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट की होड़ में जिन प्रत्याशियों के नाम की चर्चा चल रही है उनमें तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी बीके रवि, आईपी गुप्ता और बिहार सरकार में जदयू के कद्दावर मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी के नाम की चर्चा चल रही है। इसके अलावा डॉ. अशोक कुमार भी रेस में बने हुए हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो डॉ. अशोक कुमार को भविष्य में कांग्रेस द्वारा राज्यसभा भेजने की भी कही जा रही है।

दूसरी ओर समस्तीपुर सीट से उम्मीदवार खड़ा करने को लेकर कांग्रेस के पसीने छूट रहे हैं। बिहार कांग्रेस इसलिए भी बदनाम रही है कि लालू प्रसाद की टिकट बंटवारे में खूब चलती है। अखिलेश प्रसाद सिंह को जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सौंपी गई थी तब यही कहा गया था कि लालू के करीबी को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले जिन तीन सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा हुई है वह भी दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी तिथि 4 अप्रैल से मात्र दो दिन पहले घोषणा की गई।

सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद यादव व अखिलेश सिंह आईपी गुप्ता को टिकट देने के लिये जोर लगा रहे हैं। वहीं केंद्रीय नेतृत्व तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी बीके रवि के नाम पर मंथन कर रही है। इसके अलावा बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी के कांग्रेस ज्वाइन करने पर वह भी टिकट की होड़ में आ गये है और उनके नाम की चर्चा भी जोरशोर से चल रही है। समस्तीपुर की मेयर अनीता राम भी चुनाव लड़ने को लेकर इच्छुक है।

बहरहाल अब देखने वाली बात होगी की समस्तीपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार बनाती है। वहीं समस्तीपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मो. अबू तमीम के अनुसार चयन को लेकर अनेक प्रक्रिया होती है। प्रत्याशियों के नाम पर पहले स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा होती है, उसके बाद सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के पास उनका नाम भेजा जाता है। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार घोषित करेगी जिला कमेटी व महागठबंधन के तमाम घटक दल उनके प्रचार-प्रसार के लिये डोर-टू-डोर कैंपेन करेगी और जीत भी हासिल करेगी।

बता दें की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में चुनाव होना है। चौथे चरण के लिए चुनाव आयोग 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर देगा। इसके बाद उम्मीदवार 25 अप्रैल तक नामांकन कर सकेंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी। वहीं नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 29 अप्रैल तय की गई है। वहीं चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा और यहां भी मतगणना पूरे देश के साथ 04 जून को होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

13 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

13 घंटे ago