समस्तीपुर :- उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से सोमवार को दो प्रत्याशी ने नामांकन किया। दोनों ने एक सेट में शपथ पत्र के साथ अपना नामांकन पत्र आरओ अजय कुमार तिवारी को दिया। इसमें एक निर्दलीय प्रत्याशी चंदेश्वर राय व दूसरे जनता राज विकास पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार हैं। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से सोमवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। अब तक उजियारपुर से राजद के आलोक कुमार महता समेत तीन लोग नामांकन कर चुके हैं। जबकि समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा से अब तक एनडीए से प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने ही नामांकन किया है।
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री व भाजपा के प्रत्याशी नित्यानंद राय मंगलवार को नामांकन करेंगे। नामांकन के बाद उनके समर्थन में पटेल मैदान में चुनावी सभा होगी। जिसे उप मुख्यमंत्री वभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के अलावा हम के जीतन राम मांझी, लोजपा आर के सुप्रीमो चिराग पासवान संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी सन्नी हजारी भी मंगलवार को ही नामांकन करेंगे। हालांकि उनके समर्थन में चुनाव सभा नहीं होगी। पार्टी के कोई नेता भी नामांकन में नहीं रहेंगे।
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…