Samastipur

समस्तीपुर में महिला ने परीक्षा की बात कह कर बेटे को ननिहाल भेजा, फिर फंदे से लटककर दे दी जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसिकंदर गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। विवाहिता की पहचान गांव के महेश राय की पत्नी चुनचुन कुमारी (35 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतका के तीन बच्चे हैं। गांव वालों से सूचना मिलने के बाद ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

घटना को लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि मृतका चुनचुन कुमारी का पति महेश पंजाब में मजदूरी करता है। घर पर वह अपने बुजुर्ग सास-ससुर के अलावा तीन बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि सुबह लोगों ने घर के पंखे से लटकता हुआ चुनचुन का शव देखा। घटना के बाद से परिजन सदमें में हैं। मृतका की गर्दन पर काला निशान मिला है।

हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची थी, तब तक महिला के शव को पंखे से नीचे उतार दिया गया था। वहीं, माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण महिला ने खुदकुशी की है। चूंकि घटना से पूर्व उसने अपने बड़े बेटे गौतम कुमार (8 वर्ष) को ननिहाल भेज दिया था। घटना की जानकारी के बाद सुबह उसका बेटा भी घर पर पहुंचा था।

मृतका के बेटे गौतम कुमार ने बताया कि परीक्षा शुरू होने वाली थी। इसलिए मां के कहने पर वह ननिहाल चला गया था, जो चकसिकंदर में ही पड़ता है। सुबह में उसके परिवार के लोगों से जानकारी मिली कि मां मर गई है। इसके बाद वह परिवार के अन्य लोगों के साथ घर पहुंचा था। तो मां को मृत पाया। हालांकि यह घटना क्यों और कैसे हुई है, इस बारे में गौतम कुछ बता नहीं पाए।

वहीं, ताजपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। बताया गया कि महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी है। महिला के गर्दन पर निशान भी मिला है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत किस कारण से हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

16 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

17 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

19 घंटे ago