भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के 7 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। सोमवार को आइएएस अधिकारियों से संबंधित स्थानांतरण एवं पदस्थापन की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गयी। वहीं बिहार के विभिन्न अनुमंडलों एवं पुलिस महकमे में बिहार पुलिस सेवा के 22 पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है। गृह विभाग द्वारा सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार नगर आयुक्त समस्तीपुर विभूति रंजन चौधरी को स्थानांतरित कर निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग बनाया गया है। वहीं, विभाग के अनुसार पथ निर्माण विभाग की अपर सचिव शैलजा शर्मा को अपर सचिव लघु जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
परिवहन विभाग के अपर सचिव प्रवीण कुमार की लघु जल संसाधन विभाग के अपर सचिव के प्रभार से मुक्त किया गया है। उद्योग विभाग के निदेशक, तकनीकि विकास विशाल राज को राज्य परिवहन आयुक्त बनाया गया है,पहले वे इसके अतिरिक्त प्रभार में थे। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सौरव सुमन यादव को पूर्वी चंपारण का नगर आयुक्त बनाया गया है जबकि प्रीति को डीडीसी, खगड़िया के पद पर तैनात किया गया है।
सहकारिता विभाग के विशेष सचिव नंद किशोर को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वे अभी इसके अतिरिक्त प्रभार में थे। वहीं, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव को बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…