Samastipur

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान DM ने कई CDPO से जबाब-तलब करने का दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम योगेन्द्र सिंह ने सोमवार को करीब एक दर्जन विभागों की समीक्षा की। इस क्रम में आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान डीएम ने 70 फीसदी से कम व्यय करने वाले सीडीपीओ से जबाव तलब करने का निर्देश दिया। वहीं केंद्रों का कम निरीक्षण करने वाले सरायरंजन, मोरवा व बिथान के सीडीपीओ से भी कारण पृच्छा किया। समीक्षा मे विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में आंगनाड़ी सेविकाओं का कुल 136, सहायिकाओं के 236 एवं एलएस के 49 पद रिक्त है।

 

बैठक में डीएम ने कल्याण विभाग की समीक्षा में सभी पांच राजकीय आंबेडकर कल्याण छात्रावासों में रिक्त सीटों पर छात्रों का नामांकन लेने की प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश दिया। वहीं बिहार दिवस पर राजकीय आंबेडकर कल्याण छात्रावासों के बीच फुटबॉल मैच कराने और राजकीय आंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय हरपुर एलौथ तथा अन्य पिछड़ा वर्ग बालिका प्लस टू आवासीय विद्यालय कल्याणपुर के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया। महादलित टोलों में बनने वाले सामुदायिक भवन सह वर्क शेड के सभी स्वीकृत योजनाओं को एक सप्ताह के अंदर शुरू करने का निर्देश दिया गया। उर्दू कोषांग की समीक्षा के दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्देश जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी को दिया गया।

वहीं वक्फ बोर्ड की जमीन का सूचीकरण कराने, कब्रिस्तान की घेराबंदी विशेषकर शेख टोली एवं परोरिया कब्रिस्तान का निरीक्षण करने तथा प्रखंड वार कब्रिस्तानों कि सूची बनाने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, सभी विभागीय जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

1 घंटा ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

15 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

16 घंटे ago