Samastipur

समस्तीपुर में सीएफएमएस वर्जन 2.0 का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों का सीएफएमएस (कंप्रीहेंसिव फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) वर्जन 2.0 का दो दिवसीय प्रशिक्षण – कार्यशाला का आयोजन कर्पूरी सभागार समस्तीपुर में किया गया। इसमें सीएफएमएस वर्जन 2.0 के सभी मॉड्यूल पर मास्टर ट्रेनरों के द्वारा विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सीएफएमएस वर्जन 2.0 आ जाने से, वर्जन 1.0 में आने वाली परेशानियां काफी सरल हो जाएंगी। जैसे बिना कोषागार गए ही चालान ऑनलाइन पारित हो जाएगा। फेल्ड ट्रांजेक्शन की समस्या समाप्त हो जायेगी। इस प्रशिक्षण में ई – बिलिंग, रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम, डिपोजिट अकांट के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस कार्यक्रम के उद्घाटन में अपर समाहर्ता आपदा राजेश कुमार सिंह,जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार कापर, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता बलबीर दास, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार वर्णवाल, सहायक कोषागार पदाधिकारी सुमन कुमार यादव एवं मास्टर ट्रेनर के रूप में विश्वजीत कुमार, अमर कुमार आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

35 मिनट ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

50 मिनट ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

60 मिनट ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

7 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

11 घंटे ago