Bihar

बिहार में जमाबंदी का ऑन लाइन रशीद हुआ मान्य, जमीन मालिक जल्द से जल्द करा लें यह काम…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजस्व विभाग ने जमीन मालिकों को बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने ऑफलाइन रसीद का झंझट खत्म कर दिया है और ऑनलाइन रसीद को ही मान्य कर दिया है. बिहार में अब जमीन का लगान न केवल ऑन लाइन जमा हो पायेगा, बल्कि लगान की ऑन लाइन रशीद भी मान्य होगी. सरकार के इस फैसले के बाद भूमि मालिक को लगान का रसीद कटाने के लिए राजस्व कर्मचारी और कार्यालय का चक्कर काटना नहीं पड़ता. इस झंझट से जमीन मालिकों को मुक्ति मिल गई है.

रसीद कटाने के चक्कर से मुक्ति

बिहार में अब तक जमाबंदी ऑनलाइन अपलोड नहीं होता था. इस कारण जमीन का रसीद ऑफलाइन ही मान्य था. ऐसे में जमीन मालिकों को रसीद कटाने के लिए कई तरह की परेशानी होती थी. एक रसीद के लिए राजस्व कर्मचारी के कार्यालय के कई चक्कर काटने पड़ते थे. ऐसे में काफी वक्त और पैसा खर्च होता था. राजस्व कर्मियों का भी भाव बढ़ा रहता था. आरोप तो यहां तक लगता था कि रसीद काटते के नाम पर वो अवैध उगाही भी करते थे. सरकार के इस निर्णय से जमीन मालिकों को इन तमाम परेशानियों से मुक्ति मिल गई है.

जमाबंदी अपलोड होने के बाद निर्णय

अब जमीन मालिकों को रसीद कटवाने के लिए कहीं जाने की जरुरत नहीं है. यह बेहद आसान हो गया है. वे राजस्व कार्यालय का चक्कर लगाने से बच गए हैं. विभागीय सूत्रों की माने तो उन्हें ऑनलाइन रसीद कटाने में काफी सहूलियत होगी. इतना ही नहीं बिचौलियों के चंगुल में फंसने से भी उन्हें मुक्ति मिल गई है. विभागीय सूत्रों की मानें तो जमाबंदी ऑनलाइन अपलोड नहीं होने के कारण ही जमीन का रसीद ऑनलाइन मान्य नहीं किया जा रहा था. अब जमाबंदी अपलोड होते ही सरकार की ओर से ऑफलाइन रसीद को बंद कर ऑनलाइन रसीद को पूरी तरह मान्य कर दिया गया है.

जमाबंदी को लेकर शिविर

बिहार में बड़े पैमाने पर ऐसे लोग हैं जिनके पास अभी भी जमीन दादा-परदादा के नाम से ही है. नियम के तहत पहले पूर्वज के नाम की जमीन उनके औलाद बेच सकते थे, पर अब कानून बदल गया है. जमीन अब वही बेच सकता है जिसके नाम से जमीन की जमाबंदी होगी. ऐसे में बड़े पैमाने पर जमीन की बिक्री ठहर सी गयी है. नए नियम से जहां जमीन की खरीद -बिक्री काफी कम हो गई है, वहीं सरकार का राजस्व भी कम हुआ है. इसे ध्यान में रख कर सरकार ने पूरे बिहार में जमाबंदी के लिए शिविर का आयोजन किया है, ताकि किसान शिविर में जाकर दादा-परदादा के नाम की जमीन की जमाबंदी आसानी से अपने नाम करा सकें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago