समस्तीपुर/कल्याणपुर :- डीएसपी पद का नियुक्ति पत्र लेकर गांव आने पर बरहेता गांव निवासी अवकाश प्राप्त सैनिक सर्वजीत कुमार देव उर्फ गोपाल की पुत्री ज्योति कुमारी का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। वह पटना से नियुक्ति पत्र लेकर अपने गांव बरहेता गांव आयी थी। शुक्रवार को उसके आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंचे और स्वागत सत्कार किया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में ज्योति ने कहा कि बेटा के साथ ही बेटी को भी अच्छी शिक्षा दिलाना चाहिए। ताकि वह अपने मकसद में कामयाब होकर परिवार के साथ समाज का नाम रोशन कर सके। स्वागत करने वालों में नागेंद्र प्रसाद देव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष हरीश कुमार देव, भूमिहार ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, मन्नू कुमार देव, विजय देव, अरुण देव, रागेश कुमार देव, बब्बन देव, विपुल देव आदि शामिल थे।
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…