समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत वार्ड संख्या-17 में दरवाजे पर सोए ऐक अधेड़ के सिर में गोली मारकर ह’त्या कर दी गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ बोतल टोला की है। मृतक की पहचान जितवारपुर चौथ निवासी हरिश्चंद्र राय (50 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब हरिश्चंद्र राय को चाय पीने के लिए उठाने के लिए गया तो उसका शरीर पूरा खून से लथफथ था। वह मृत हो चुका था। अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारकर ह’त्या कर दी है। घटना देर रात की बताई गई है। घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया की गोली मारकर ह’त्या करने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जाच में जुटी है।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…