Bihar

आज हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार; डेढ़ दर्जन मंत्री ले सकते हैं शपथ, कई नए चेहरे होंगे शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला सुलझने के बाद आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर 3 से 4 बजे के बीच में शपथ ग्रहण समारोह संभव है। जिसमें करीब जेडीयू और बीजेपी के करीब डेढ़ दर्जन विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा है कि बीजेपी के जिन-जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है। उनके पास फोन भी पहुंचने लगे हैं। अब बीजेपी की भी सूची लगभग तैयार हो गई है।

वहीं जेडीयू के कोटे से मंत्री बनने वालों की लिस्ट पहले से तैयार है। जिसमें सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, जमा खान, मदन सहनी और महेश्वर हजारी के नाम शामिल है। मंत्रिमंडल विस्तार में कई चेहरे भी दिख सकते हैं। जिसमें RLJP के समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वहीं जीतन मांझी की पार्टी हम को भी एक मंत्री पद मिल सकता है। क्योंकि जीतन मांझी कई दिनों से कम से कम मंत्री पद की डिमांड करते आ रहे हैं। और कह चुके हैं कि कम से कम दो रोटी चाहिए।

आज नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक भी है। जिसमें 50 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। और उसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इससे पहले सीएम नीतीश के एक अणे मार्ग पर सहयोगी दलों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल रहे। बताया जा रहा है कि बीजेपी कोटे के 10-11 विधायक और एमएलसी नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। चर्चा इस बात की थी कि मंत्रिमंडल विस्तार गुरूवार को होना था। लेकिन बीजेपी की लिस्ट तैयार नहीं होने के चलते टल गया था। और अब भाजपा की लिस्ट फाइनल होने के बाद आज नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार की पूरी संभावना है।

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार 2020 के फॉर्मूले पर ही होगा। उस वक्त भाजपा कोटे के 16, जदयू से 12, हम से एक, वीआईपी से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री थे। अभी सरकार में सीएम सहित नौ मंत्री हैं। इसमें जदयू से चार, भाजपा से तीन, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री हैं। चर्चा इस बात की भी है। कि मंत्रिमंडल विस्तार के बावजूद आठ-दस पद खाली रह सकते हैं। एनडीए में सीट शेयरिंग भी लगभग तय हो गई है। और ऐसे में आज नीतीश कैबिनेट के विस्तार की पूरी संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

3 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

10 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

12 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

12 घंटे ago