समस्तीपुर :- प्रखंड कार्यालय समस्तीपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ‘चुनाव का पर्व’ ‘लोकसभा चुनाव 2024’ मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए आकर्षक वॉलपेपर लगाया गया जिसका मुख्य थीम ‘मेरा पहला वोट, देश के लिए’ वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे, हम ‘युवा वोटर देश की शान, जागो उठो करो मतदान’ रहा।
इस आकर्षक वॉलपेपर को और आकर्षित बनाने के लिए इसे फूलों से सजाया गया ताकि पर्व में लोग जिस उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ भाग लेते हैं सभी मतदाता भी लोकतंत्र के इस पर्व में उसी उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ भाग ले। खास तौर पर युवा मतदाताओं के लिए प्रखंड मुख्यालय में बहुत ही आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। युवा मतदाता सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपने फोटो शेयर कर रहे है। व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर अपने वाल पेपर पर ऐसे फोटो लगा कर “चुनाव लोकतंत्र का पर्व” की तैयारी में अपनी भूमिका को लेकर उत्साह दिखाते नज़र आ रहे है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…