Samastipur

मोहनपुर ओपी प्रभारी नंदकिशोर यादव की हत्या मामलें में फरार आरोपित संटू चढ़ा पुलिस के हत्थे, गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

नालंदा/समस्तीपुर :- नालंदा की चिकसौरा थाने की पुलिस ने मवेशी चोर गिरोह के सरगना संटू कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। संटू पर समस्तीपुर जिले में मवेशी चोरी के दौरान मोहनपुर ओपी के तत्कालीन प्रभारी शहीद नंदकिशोर यादव की हत्या का भी आरोप है। पुलिस को चकमा देकर वह महीनों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार चिकसौरा थाने की पुलिस ने संटू को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर ही लिया। संटू मूलतः चिकसौरा का ही रहने वाला है।

इसको लेकर चिकसौरा थानाध्यक्ष बबन कुमार ने समस्तीपुर टाउन मीडिया को बताया कि आठ महीना पहले समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मवेशी चोरों ने मोहनपुर ओपी के तत्कालीन प्रभारी नंदकिशोर यादव की सर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में संटू भी आरोपित था।

चिकसौरा थाने में भी उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट व मारपीट के कई मामले चल रहे हैं। समस्तीपुर पुलिस को इसके गिरफ्तारी की सूचना दी गयी है।

ऐसे अंजाम दी गई थी वारदात :

14 अगस्त की मध्य रात्रि को मोहनपुर ओपी प्रभारी नंद किशोर यादव को मवेशी तस्करों की खबर मिली थी। इसके बाद नंद किशोर ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को एक ट्रक और पिकअप वैन से के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नंद किशोर ने पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अगली जगह छापा मारा। लेकिन वहां पर पहले से 5 से 10 की तादाद में अपराधी हथियार के साथ तैयार थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने थानेदार नंद किशोर को सिर और आंख के बीच में गोली मारी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पहले समस्तीपुर, फिर बेगूसराय और आखिर में पटना ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

12 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

13 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

13 घंटे ago