समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर में बदमाशों का मनोबल एक बार सातवें आसमान पर चढ़ने लगा है। बेखौफ बदमाश पुलिस को खुली चुनौती देते हुए आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महमदिपुर गांव की है। जहां एक ही रात में अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी के घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने उमेश रजक, पूनम देवी और हरी साह के घर को निशाना बनाया है।
चोर आभूषण, नगदी एवं फूल का बर्तन चोरी कर फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है की उमेश रजक के घर से चोर 10 हजार नगद समेत 15 हजार का आभूषण चुरा ले गए, जबकि पूनम देवी के घर में 10 हजार रूपया नगद और 20 हजार के आभूषण और फूल का बर्तन पर हाथ साफ़ कर दिया। जबकि हरी साह के घर से 10 हजार रुपया के साथ स्मार्ट फोन चुरा कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…