Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा सीमा पर बनाए गए बॉर्डर चेक पोस्ट का DM ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा लोक सभा निर्वाचन-2024 के निमित कल्याणपुर प्रखंड के समस्तीपुर – दरभंगा सीमा पर बनाए गए बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा तत्परता से इस चेक पोस्ट पर आदर्श आचार संहिता को देखते हुए गहन जांच करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद जिला पदाधिकारी के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के खरसंड पूर्वी पंचायत में पंचवटी चौक पर लगाए गए चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया एवं गहनता से जांच करने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमरगामा पंचायत बरहेट्टा, कल्याणपुर का निरीक्षण किया गया। इस विद्यालय में मतदान केंद्र स्थित है। कल्याणपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की इस मतदान केंद्र पर 1483 मतदाता हैं। पूछने पर प्रधानाध्यापक के द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा इस विद्यालय में नव पदस्थापित 5 शिक्षकों से भी उनके द्वारा कराए जा रहे पठन-पाठन के बारे पूछताछ की गई।

निरीक्षण के अगले क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खजुरी कल्याणपुर का निरीक्षण किया गया। इस परिसर में 4 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके चहारदीवारी के छूटे हुए अंश भाग में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। चुकी इस विद्यालय का परिसर बड़ा है, इसको देखते हुए जिला पदाधिकारी के द्वारा इसमें पेड़ पौधा लगवाने तथा साइकिल एवं मोटरसाइकिल को सुरक्षित रखने के लिए शेड बनाने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया गया।

इसके बाद जिला पदाधिकारी के द्वारा आमस-दरभंगा पथ पैकेज 4 का निरीक्षण करने के बाद रैयतों के लंबित मुवावजा का शीघ्र भुगतान करने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया गया। इस पथ में क्लियरिंग एंड ग्रूमिंग कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं कल्याणपुर थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

3 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

4 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

7 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

13 घंटे ago