Samastipur

कितनी पढ़ी-लिखी हैं अशोक चौधरी की बेटी शांभवी? जानिए इनकी क्वालिफिकेशन; इस पद पर हैं तैनात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार सरकार के दिग्गज मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी (Shambhavi Chaudhary) समस्तीपुर (सुरक्षित) से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। इसको लेकर चिराग पासवान ने भी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

बीते दिनों शांभवी चौधरी के पति और अशोक चौधरी के दामाद शायन कुणाल ने चिराग पासवान से इसी मुद्दे पर मुलाकात की थी। चिराग ने भी भरोसा जताते हुए शांभवी कौ उम्मीदवार घोषित कर दिया है। समस्तीपुर सीट पर फिलहाल उनके चचेरे भाई प्रिंस राज सांसद हैं। प्रिंस राज ने पिता के निधन के बाद उपचुनाव में विजय पाई थी और सांसद बने थे। तो चलिए आज हम आपलोगों को अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी की क्वालिफिकेशन और उनकी जॉब के बारे में बताने जा रहे हैं।

कितनी पढ़ी लिखी हैं शांभवी चौधरी :

शांभवी चौधरी (Shambhavi Chaudhary) की फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से पढ़ाई की हैं। इसके अलावा उन्होंने Amity University से Sociology में डॉक्टरेट (Phd) कर रखी हैं। हालांकि, शांभवी चौधरी की फेसबुक प्रोफाइल फिलहाल वेरिफाइड नहीं दिख रही है।

कौन सी जॉब करती हैं शांभवी चौधरी :

शांभवी चौधरी फिलहाल पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल में डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह स्कूल की सारी जिम्मेदारी देखती हैं। शांभवी चौधरी सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

किशोर कुणाल की बहूं हैं शांभवी चौधरी :

बता दें कि अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की बहू हैं। शांभवी चौधरी की शादी किशोर कुणाल के बेटे शायन कुणाल से हुई है। अब देखने वाली बात होगी की समस्तीपुर क्षेत्र की जनता शांभवी पर कितना भरोसा जताती है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

2 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

10 घंटे ago