Samastipur

JNU छात्र संघ चुनाव में यूनाइटेड लेफ्ट पैनल की जीत पर समस्तीपुर में AISA ने विजय जुलूस निकाला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- छात्र संगठन आइसा से जुड़े छात्र-छात्राओं ने जेएनयूएसयू चुनाव में लेफ्ट यूनाइटेड पैनल की सभी सीटों पर जीत के बाद शहर के बीआरबी कॉलेज कैंपस से विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस कॉलेज गेट पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आइसा कॉलेज इकाई सचिव जानवी कुमारी तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने किया।

वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि आइसा के कॉमरेड धनंजय को अध्यक्ष पद के लिए, एसएफआई के अविजित घोष को उपाध्यक्ष के लिए, बापसा की साथी प्रियांशी आर्या महासचिव और एआईएसएफ कॉमरेड मो. साजिद को संयुक्त सचिव के रूप में चुने गए है। यह परिणाम दलित जो अपने सम्मान के लिए लड़ रहे हैं, छात्र जो सस्ती व समान शिक्षा तथा युवा जो सम्मानजनक रोजगार के लिए लड़ रहे हैं, उनके संघर्ष को और मजबूती मिलेगी।

वहीं आइसा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने कहा कि आरएसएस – एबीवीपी – जेएनयू प्रशासन द्वारा जेएनयू के लोकतांत्रिक स्पेस को दबाने एवं उसे खत्म करने के सभी प्रयासों के बावजूद जेएनयू छात्र मजबूती से खड़ा रहा और आरएसएस – एबीवीपी के छात्र – नौजवान विरोधी शिक्षा रोजगार की नीति एवं फासीवादी राजनीति के खिलाफ छात्रों ने लेफ्ट यूनिटी को जबरदस्त वोटिंग कर जेएनयूएसयू चुनाव को शानदार तरीके से विजय कराया है। जिससे कैंपस में बहस एवं लोकतांत्रिक माहौल बहाल होगी।

वहीं आगे कुमारी ने कहा कि समस्तीपुर विद्यार्थी परिषद को जिला संयोजक बनाने के लिए कोई छात्र नहीं मिल रहा है जिससे कैंपस में छात्रों से वसूली करने वाले शिक्षा से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रखने वाले को संयोजक बना रखा है, जो छात्र राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। वही नेता द्वायंद ने एक दूसरे को अबीर – गुलाल लगाकर जीत की जश्न मनाया।

विजय जुलूस में धीरज कुमार, मो. फैज, सुमन कुमार, अंजली कुमारी, निशांत कुमार, रितेश कुमार, दीपक कुमार, यश कुमार, नवीन कुमार, आकाश कुमार, मो. इब्राहिम, मो. महफूज, सोनू कुमार, शिव कुमार, रौशन सिसोदिया, धीरज कुमार इत्यादि शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago