National

यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, मेडिकल कॉलेज छावनी बना, डीएम और एसपी भी पहुंचे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

माफिया मुख्तार अंसारी को दो दिन बाद ही दोबारा मेडिकल कॉलेज लाना पड़ा है। इस बार मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया है। बांदा जेल की बैरक में ही मुख्तार गुरुवार की शाम अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अधिकारियों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। मुख्तार के आने से मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस बुला ली गई। मेडिकल कॉलेज से मरीजों के तीमारदारों को भी बाहर कर दिया गया। अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। डीएम और एसपी भी खुद मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। मुख्तार अंसारी का पूरा परिवार गाजीपुर से बांदा के लिए रवाना हो गया है। मुख्तार के इलाके मऊ और गाजीपुर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बताया जाता है कि बांदा मंडल कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को गुरुवार देर शाम दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे पहले मुख्तार की सोमवार रात हालत बिगड़ी थी, जिस पर जिला अस्पताल से तीन डॉक्टर बुलाए गए थे। पेट दर्द और फूलने की शिकायत के साथ मोशन नहीं हो रहा था। रात पौने चार बजे उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां 14 घंटे आईसीयू में रखने के बाद मंगलवार शाम सवा छह बजे डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद उसे फिर से जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

बुधवार दोपहर मुख्तार की फिर हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल से डॉक्टर बुलाए गए। एनिमा आदि लगाने के बाद मुख्तार को राहत मिली। गुरुवार दोपहर को मुख्तार को अचानक पेट और सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर जिला अस्पताल से फिर डॉक्टर बुलाए गए। शाम करीब आठ बजे मुख्तार के सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद मेडिकल कालेज में मृत घोषित कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज बना छावनी

मुख्तार को हार्ट अटैक की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। बांदा जेल और मेडिकल कॉलेज को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया। चुनाव से पहले एरिया डोमिनेशन को बुलाई गई फोर्स को भी मेडिकल कॉलेज में तैनात कर दिया गया है। मुख्तार अंसारी की अचानक हालत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल सहित जिले के पुलिस-प्रशासनिक आलाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। रात 10 बजे तक डीएम और एसपी लगातार फोन पर उच्चाधिकारियों को पल-पल की जानकारी देते रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

3 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

8 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

9 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

10 घंटे ago