Samastipur

विद्यापतिनगर में श्रीमद देवी भागवत कथा 10 फरवरी से, तैयारियां जोरों पर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में श्री शत् चण्डी महायज्ञ के आयोजन को लेकर संपूर्ण क्षेत्र भक्ति-भाव में सराबोर हो चुका है। आस्था और विश्वास का प्रतीक बन चुकी ऐतिहासिक पुरानी दुर्गा मंदिर के नवनिर्माण एवं स्थापित प्रतिमा के पुनः प्रतिष्ठा को लेकर पुरानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा 9-19 फरवरी के बीच शत् चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन के मद्देनजर पूजा समिति व महायज्ञ आयोजन समिति द्वारा की जाने वाली तैयारी अंतिम दौर है। शत् चण्डी महायज्ञ का आयोजन लंगड़ा ढाला (शिव मंदिर) के समीप किया जा रहा है, आयोजन के मद्देनजर भव्य पंडाल, यज्ञशाला, प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा, अतिथियों के अवसान, शौचालय, खान-पान साज-सज्जा आदि कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलश सह शोभायात्रा 9 फरवरी को होगी।

10-16 फरवरी तक श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे कथा मर्मज्ञ आचार्य योगेश प्रभाकर जी महाराज के द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा श्रोताओं को सुनाया जाएगा। वहीं 17 फरवरी फरवरी को संगीतमय राम विवाह झांकी मैथिली गायक कन्हैया कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 18 फरवरी को ग़ज़ल गायक राजीव कुमार मंच की शोभा बढ़ाएंगे। 19 फरवरी को विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ ही संध्या में यज्ञ पूजित प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

9 फरवरी से भव्य कलश सह शोभा यात्रा आयोजित होने वाले श्री शत चंडी महा यज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया है। वृंदावन (उत्तर प्रदेश) के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य योगेश प्रभाकर जी महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद देवी भागवत कथा श्रद्धालुओं को श्रवण कराया जाएगा। मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 फरवरी से शुरू होने वाले इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं के लिए कथा का सीधा प्रसारण साधना भक्ति चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।

मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में यज्ञ की तैयारियों में पूजा समिति के सचिव अर्जुन प्रसाद सिंह, अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय, विमल सिंह, गोविंद मिश्र, रामदयाल झा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू, सचिव शिवदानी सिंह झप्पू, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामाधार झा, विमल प्रसाद सिंह, नवीन सिंह, सुबोध सिंह, सुधाकर झा, राजेश रौशन, रजनीश झा पिंटू आदि जुटे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

39 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

5 घंटे ago