Samastipur

किसान सम्मेलन के दौरान दर्जनों किसानों के बीच किटनाशक प्रेसर मसीन वितरित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में शनिवार को किसान कोल्ड स्टॉरेज के डायरेक्टर काजी शकिल एकता के द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ज़िले के खानपुर प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी ने किसानों को मुमकिन सुविधा दिये जाने के लिए स्टोरेज प्रबंधक को क‌ई सुझाव दिया।

उक्त स्टोरेज के व्यवस्थापक के द्वारा किसानों के बीच लक्की ड्रा के माध्यम से दर्जनों किसान को उपहार स्वरूप कीटनाशक प्रेसर मसीन दिया गया। लकी ड्रा के माध्यम से कूपन निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार रायपुर के किसान राम भरोश झा, द्वितीय पुरुस्कार बेलारी के किसन दिनेश कुमार सिंह एवं तृतीय पुरुस्कार देसुआ के किसान अरुण कुमार राय को प्राप्त हुआ।

इस सम्मेलन में आलु उपजाने वाले किसानों कि काफी संख्या देखीं गई। कोल्ड स्टोरेज के व्यवस्थापक काजी शकिल एकता ने कहा कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिले कोल्ड स्टोरेज में उस पर किसान के साथ चर्चा की गई। वहीं उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि किसी भी किसान का हमारे कोल्ड स्टोर में किसी भी प्रकार का नुकसान होगा तो उसकी भरपाई किसान सेवा कोल्ड स्टोरेज पूरा करेगा। मौके मुखिया बेनजीर बानो, जुल्फिकार अली उर्फ भाईजान, फूल बाबू, समाजसेवी राज़ीउल इस्लाम रिज्जु, डॉ. सफदर इमाम, अखलाकुर रहमान शादाब समेत अन्य किसान मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

51 मिनट ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

10 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

21 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

21 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

22 घंटे ago