Bihar

हम गरीब पर बेइमान नहीं, JDU के बाद HAM विधायकों को व्हिप जारी; जीतनराम मांझी ने क्या कहा, जानें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट को लेकर बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हम गरीब हो सकते हैं पर बेईमान नहीं। हमारी पार्टी के सभी विधायक एनडीए गठबंधन के पक्ष में वोट करेंगे। पार्टी ने इसके लिए व्हिप जारी कर दिया है। शनिवार को भाकपा माले विधायक महबूब आलम के जीतनराम मांझी से मुलाकात और बयान के बाद सूबे की सियासत में कई तरह की बातें कही जा रही थीं। मांझी पहले से कहते आ रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी में उनकी पूरी आस्था है।

सोमवार को नीतीश कुमार अपने सरकार का विश्वास मत पेश करेंगे। इसे लेकर सत्ता पक्ष के बीजेपी और जेडीयू के साथ-साथ विपक्षी आरजेडी और कांग्रेस के लिए अपने विधायकों को इंटैक्ट रखना चुनौती बन गई है। सभी दल अपने-अपने तरीके से अपनी पार्टी के विधायकों पर नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर भोज का आयोजन किया गया जिसमें जदयू विधायकों की अनौपचारिक बैठक बुलाई गई।

नीतीश कुमार भी पहुंचे लेकिन पार्टी के पांच विधायक गैर हाजिर रहे। इसे लेकर जेडीयू ने व्हिप जारी करते हुए सभी विधायकों को फ्लोर टेस्ट में उपस्थित रहने और पार्टी के पक्ष में वोट डालने का निर्देश दिया है। उसके बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी हवा मोर्चा ने भी अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है।

जीतन राम मांझी ने कहा है कि हमारी पार्टी के चारों विधायक फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में निश्चित रूप से उपस्थित रहेंगे और जरूरत पड़ी तो एनडीए गठबंधन के पक्ष में वोट करेंगे। यह शीशे की तरह साफ है। इसमें कहीं कोई इफ बट नहीं है।

दसअसल शनिवार को सीपीआईएमएल के विधायक महबूब आलम साथी सत्यदेव राम के साथ जीतनराम मांझी के घर पहुंच गए। उसके बाद सियासी हलचल मच गया क्योंकि जीतनराम मांझी एक और मंत्री पद और बेटे संतोष कुमार सुमन के विभाग को लेकर कई तरह के बयान दे चुके हैं। उन्होंने महागठबंधन से बड़े ऑफर की बात भी कही थी। मांझी ने इस पर भी अपना पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि मेरी 44 वर्षों की राजनीति है। बहुत लोग आते हैं और मिलते हैं। उन्हें मैं मना नहीं कर सकता। अगर मिलने भर से कोई कंफ्यूजन की बात करता है तो इसका मतलब है कि वह जीतन राम मांझी को नहीं समझता है। हम तो बहुत पहले से कह चुके हैं कि हम गरीब हो सकते हैं मगर बेईमान नहीं हो सकते। हम जहां हैं वहीं रहेंगे और पत्थर की तरह अडिग रहेंगे। जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन मांझी हमेशा पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार में आस्था व्यक्त करते रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दिवंगत पत्तीलाल के परिवार को राजू सहनी ने दी मदद, घरेलू एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड संख्या-9 में एक गरीब परिवार…

12 घंटे ago

15 से 19 अगस्त तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, जानें अपने जिले समस्तीपुर का हाल

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शराब के नशे में हंगामा और पार्टी करते सात लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर : नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : करंट की चपेट में आने से 8 महीने के गर्भवती महिला की मौ’त, एक साथ मां और गर्भस्थ शिशु की सांसे थमी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के शिवरामा मुसहरी टोल वार्ड 2 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के सिंघिया में 950 ग्राम गांजा के साथ सरकारी स्कूल का शिक्षक और उसका पुत्र गिरफ्तार

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

13 घंटे ago

असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए समस्तीपुर के राजू सहनी ने मुख्यमंत्री को दिया 1.11 लाख रुपये का सहयोग

समस्तीपुर : असम में आई भीषण बाढ़ के बीच समस्तीपुर के उजियारपुर के रहने वाले…

13 घंटे ago