Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन से अयोध्या के लिए कल शाम को खुलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन, एकदम कम किराये में आप भी जा सकते हैं; जानें शिड्यूल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

अयोध्या में राम लला का दर्शन करने को इच्छुक हैं तो आप तैयार हो जाएं। समस्तीपुर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन कल 12 फरवरी को खुलने वाली है। इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली गई है। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 22 बोगियों वाले इस ट्रेन की आम ट्रेनों से भाड़ा कम तय की गई है।

जानिए कब कहां से खुलेगी ट्रेन

इस संबंध में डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यह ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन से 12 फरवरी सोमवार को देर शाम 8:30 बजे खुलेगी। इस ट्रेन से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों को बैठने के लिए स्टेशन परिसर में टेंट भी लगाया जा रहा है। यात्रियों को स्टेशन पर नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। यह ट्रेन मंडल से 12 के अलावा 23 फरवरी को महेसी और 26 फरवरी को भी अयोध्या के लिए मंडल के ही बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से भी चलेगी। इन सभी ट्रेनों में 20 स्लीपर क्लास बोगी के साथ ही दो एसएलआर कोच लगाया गया है।

किस मार्ग से जाएगी ट्रेन

रेलवे सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन 8.30 बजे से खुलकर मुजफ्फरपुर, महेंसी, चकिया, बापू धाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, पनियाहवा, कप्तानगंज, गोरखपुर, मनकापुर, कटरा होते हुए अगले दिन 11.45 बजे अयोध्या पहुंचेगी। फिर वहां राम लला का दर्शन कराने के बाद यह ट्रेन पुन: 14 फरवरी को कटरा से खुलकर उसी रास्ते अगले दिन सुबह में समस्तीपुर पहुंचेगी।

भाजपा ने भी की तैयारी

समस्तीपुर से अयोध्या के लिए खुलने वाली ट्रेन को लेकर रेलवे के साथ ही भाजपा ने भी तैयारी की है। इसके लिए राम लला दर्शन ट्रेन के लिए जिला प्रभारी महामंत्री राजीव चौधरी और प्रभात ठाकुर को ट्रेन प्रभारी बनाया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि भाजपा के प्रयास से इस ट्रेन के लिए अबतक 1500 से अधिक यात्रियों की सीट बुकिंग हो चुकी है। सभी कोच में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा को कोच हेड बनाया गया है। इस ट्रेन का भाड़ा मात्र 760 रुपए निर्धारित है, जिसमें ट्रेन में यात्रियों के लिए नाश्ता भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

8 मिनट ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

23 मिनट ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

33 मिनट ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

6 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

11 घंटे ago